फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hostel problem in jammu university

हाल-ए-जेयू : हास्टल के शीशे टूटे, बाथरूम में गीजर नहीं

Wed, 03 Dec 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
hostel problem in jammu university
जेयू के विवेकानंद व नेहरू  छात्रावास में मरम्मत का अभाव साफ नजर आता है। सर्दी के बावजूद अबतक विवेकानंद हास्टल के बाथरूम में शीशे नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन


वहीं ऊपरी मंजिल पर रहने वाले विद्यार्थियों को पानी की कमी खल रही है। नेहरू छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मरम्मत व सफेदी की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विवेकानंद छात्रावास के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने बाथरूम मे शीशे न होने और गीजर की सुविधा अब तक नहीं मिलने पर हास्टल प्रबंधन की कमी बताते हुए रोष जताया है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि उचित रख रखाव न होने से हास्टल के अंदरूनी हिस्सों में टंकियों का पानी बहता रहता है। इसकी वजह से यहां गंदगी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाबी व कई खिड़कियों के शीशे तक टूटे हुए हैं। सर्द हवा की वजह से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इस संबंध जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एसोसिएशन (जुरसा) के नवनिर्वाचित प्रधान सुखदेव सिंह का कहना है कि हास्टल की मरम्मत की मांग पर वह विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन तक कर चुके हैं।

ब्वॉयज हास्टल में मरम्मत कराने, खिड़कियों के शीशे लगाने और सफेदी करवाने के संबंध में मामले को कई बार उठाया गया है। मांगों को लेकर एक बार फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन से मिलेंगे।


उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में जनरेटर खराब है। बिजली गुल होने की स्थिति में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्ल्स हास्टल में रहने वाली छात्राओं ने जनरेटर में आई खराबी को जल्द दूर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed