फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Horticulture Department

Jammu News: किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
Horticulture Department
-परगवाल में क्षमता निर्माण किसान कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को बागवानी विभाग जम्मू ने क्षमता निर्माण किसान कार्यक्रम आयोजित किया।इसमें काफी संख्या में किसानों, खासकर महिलाओं ने भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने लोगों को बागवानी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मोहन लाल भगत ने विभाग की पहल की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई और कृषि शक्ति योजना का लाभ उठाना चाहिए। बागवानी किसानों के लिए आजीविका का एक विकल्प है। इसे अपनाकर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। लोगों में पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर निदेशक बागवानी गुल सईद, मुख्य बागवानी कार्यालय आरके कोतवाल, एचडीओ अमित शराफ, पूर्व सरपंच भूपेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, पवन सिंह, उत्तम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कैप्शन 1- परगवाल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed