फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   horse came to india from north america

30 लाख साल पहले कुत्ते के आकार का होता था घोड़ा

Sun, 31 Jan 2016 11:23 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
horse came to india from north america

आमतौर पर जब भी घोड़ों का जिक्र होता है तो अरबी नस्ल चर्चा में आ जाती है। जहां तक भारत का सवाल है तो मनुष्य का सबसे पुराना साथी घोड़ा 20 से 30 लाख साल पहले उत्तरी अमेरिका से यहां आया।

विज्ञापन


इसके कुछ जीवाश्म यहां अपर शिवालिक रेंज के मनसर-उत्तरबनी इलाके में पाए गए हैं। फ्लोरिडा के जियोलॉजिस्ट ब्रूस जे मैक फ्नेडन ने अपने लंबे शोधपत्र में घोड़ों के पूरी दुनिया में फैलने की मैपिंग भी की है।
विज्ञापन


दुनिया भर में मिले घोड़ों के जीवाश्म के अध्ययन से डॉर्विन का विकासवाद का सिद्धांत पूरी तरह सच साबित होता है। शोध के मुताबिक, घोड़े का मूल निवास उत्तरी अमेरिका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़े का मूल आकार कुत्ते ज‌ितना था

horse came to india from north america

इसका मूल स्वरूप कुत्ते के आकार का था। माना जाता है कि शीत युग के दौर में वह अपने प्रवास क्षेत्र से पलायन करने लगा। उस समय यूरेशिया का भूभाग उत्तरी अमेरिका से लगभग मिला हुआ था।

इसी तरह दक्षिण अमेरिका भी उत्तरी अमेरिका से पनामा स्थलडमरू से मिला हुआ था। उत्तरी अमेरिका और यूरेशिया के बीच अटलांटिक सागर बेहद छिछला था।

इस वजह से घोड़ों को पलायन करने में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पलायन के बाद के बाद वह दक्षिण अमेरिका के साथ ही पूरे यूरेशिया के साथ चीन, भारत, अफ्रीका तक फैल गया।

जम्मू-कश्मीर में मिले हैं जीवाश्म

horse came to india from north america

पैलियोंटोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के जर्नल में जियोलॉजिस्ट एसएस और बीसी वर्मा की प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवालिक रेंज में घोड़ों के जीवाश्म मिले हैं।

इसके अलावा जिराफ, मछलियों, मगरमच्छ, दरियाई घोड़ों, ऊंट और गोवंश के जीवाश्म भी मिले हैं। ऐसी करीब 85 साइट्स हैं, जहां जीवाश्म पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने इस पूरे इलाके में भविष्य में व्यापक शोध की भी जरूरत बताई है।

डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को सच साबित करता है घोड़ा
घोड़ा समय और वातावरण के साथ परिवर्तन और विकासवाद के डॉर्विन के सिद्धांत को सच साबित करता है। समय के साथ उसका कद ऊंचा होता गया। चारों पैरों की हड्डियां लंबी होती गईं।

उसकी पीठ और शरीर का पिछला हिस्सा मजबूत होता गया। जबड़ों के साथ इंसीजर, मोलर और प्री-मोलर दांतों में भी वक्त के साथ बदलाव होता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed