{"_id":"697931085a75f2dc2c031d14","slug":"honoured-health-news-jammu-news-c-10-lko1027-821961-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य व जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शहर की बेटी को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य व जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शहर की बेटी को मिला सम्मान
विज्ञापन
शहर निवासी डॉ.पलक महाजन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल एडमिर
- अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी ने किया सम्मानित
जम्मू। त्रिकुटा नगर की डॉ. पलक महाजन ने अंडमान और निकोबार में रहते हुए जलवायु परिवर्तन सहित स्वास्थ्य सेवाओं में प्रतिभा व लगन के साथ कार्य किया। उनके जज्बे को नई पहचान देते हुए प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए संस्तुति की गई। गणतंत्र दिवस पर उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी ने पलक को उपराज्यपाल प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. महाजन ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि वह काफी समय से सेवाएं दे रही हैं। अंडमान एवं निकोबार में रहते हुए जलवायु परिवर्तन, एनएचएम की तरफ से चल रही स्वास्थ्य योजनाओं व सोसायटी में योगदान दे रही हैं। उनकी कोशिश है कि जल्द ही वह जम्मू आकर प्रदेश व जिले की सेवा करे। उनका प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों, परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं व बेहतर पर्यावरण की पहुंच हो। सरकार की तरफ से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।