{"_id":"696bf75b31a2b48c7807644b","slug":"honor-rally-samba-news-c-290-1-pgl1001-101430-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर में वीरता के लिए मोलू \nबटालियन को सेना अलंकरण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर में वीरता के लिए मोलू बटालियन को सेना अलंकरण सम्मान
विज्ञापन
परगवाल में मोलू वटालियन के कमांडैट कर्नल अनिल कुमार को सम्मानित करते पूर्व सैनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जयपुर में सम्मान पाकर परगवाल लाैटे कर्नल अनिल सिंह का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत
- रैली निकालकर सेना की मोलू बटालियन की बहादुरी को किया सलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सेना अलंकरण समारोह-2026 में मोलू बटालियन को ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस के लिए प्रतिष्ठित प्रशंसापत्र सम्मान से नवाजा गया है। जयपुर में हुई सेना दिवस परेड में बटालियन कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार को सेनाध्यक्ष ने सम्मानित किया है। शनिवार को कमांडेंट अनिल कुमार और सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह भाटी का परगवाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने कर्नल सिंह, और सूबेदार मेजर भाटी को शॉल, स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। रैली निकालकर मोलू बटालियन की बहादुरी को नमन किया।
पूर्व सैनिकों ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर में मोलू बटालियन ने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए दुश्मन के मंसूबों को नाकाम किया। कर्नल अनिल सिंह के सशक्त नेतृत्व में सैनिकों ने जिस तरह से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मोर्चा संभाला वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
कर्नल सिंह ने कहा की यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि बटालियन के हर उस सैनिक का है जिसने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व झोंक दिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मान को सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा की सेना और पूर्व सैनिकों के बीच यह भावनात्मक जुड़ाव देश की रक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाता है। इस मौके पर ढोल की थाप पर सेना के जवानों और पूर्व सैनिकों ने भांगड़ा डाला। परगवाल से मोलू तक रैली निकाली गई जिसका स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।