फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home secretary suresh kumar transfered after masarat alam release

मसर्रत विवाद के बाद गृह सचिव को हटाया

Mon, 16 Mar 2015 11:37 AM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
home secretary suresh kumar transfered after masarat alam release

अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई के बाद पैदा हुए विवाद में गृह सचिव सुरेश कुमार पर गाज गिरी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। गृह सचिव के तबादले को उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव से जोड़ने की कोशिश हो रही है लेकिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अभी तय नहीं है।

विज्ञापन


पढ़े, दनादन तबादले, निजाम में भारी उलटफेर
विज्ञापन


योजना एवं विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ब्रज राज शर्मा को गृह विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मुफ्ती सरकार के पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मुसर्रत की रिहाई से हुई किरकिरी से बचने का प्रयास साफ दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े, क्लिक कर जानिए, अधिकारियों के नए विभाग

सिविल प्रशासन के चार दर्जन और पुलिस प्रशासन के चौदह बड़े अफसरों को एक झटके में बदलकर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने एक तीर से दो निशाने साधे।

पढ़े, बदले की भावना से काम नहीं करेगी सरकार: अख्तर

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टीम को हाशिये पर डाल अपनी टीम बनाने की कोशिश की और शासन को ताजा लुक देकर चुस्त एवं पारदर्शी शासन के संकल्प का संकेत भी दिया। कैबिनेट की बैठक में इस बड़े बदलाव को मंजूरी देने से पहले भारी-भरकम होमवर्क पूरा कर लिया गया था।

पढ़े, निर्मल के दखल से दानिश बने आईजी जम्मू

ताबदले पर सवाल को टाल गए नईम

home secretary suresh kumar transfered after masarat alam release

आम तौर पर कैबिनेट में जब प्रशासनिक फेरबदल को मंजूरी दी जाती है तो इसकी सूची जारी हो जाती है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने यह जानकारी देने के लिए शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को कैबिनेट का प्रवक्ता बनाकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रशासनिक उलटफेर का ऐलान किया।

बकौल अख्तर इन तबादलों से पहले उच्चस्तर पर मैराथन विचार विमर्श हुआ। एजेंसियों से अफसरों के बारे में मिले इनपुट को भी तबादलों का आधार बनाया गया है। प्रतिभाओं के सर्वश्रेष्ठ उपयोग की कोशिश हुई है। कैबिनेट प्रवक्ता ने गृह सचिव के तबादले के मुद्दे पर गोलमोल उत्तर दिया।

बकौल शिक्षा मंत्री गृह सचिव सुरेश कुमार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव केंद्र के पास तीन माह से विचाराधीन है। इसलिए उनका तबादला किया गया। काबिले गौर है कि सुरेश कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति नहीं मिली है। लिहाजा उन्हें गृह सचिव पद से हटाकर वर्तमान में इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन और रुरल डेवलपमेंट का निदेशक बनाया गया है।

बाढ़ के दौरान भी सुरेश भी निशाने पर

home secretary suresh kumar transfered after masarat alam release

चूंकि गृह सचिव का तबादला प्रदेश में ही हुआ है इसलिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव का तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा। सनद रहे कि मुफ्ती सरकार की रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा को बताया था कि अलगाववादी मसर्रत की रिहाई की प्रक्रिया उमर अब्दुल्ला के शासनकाल में शुरू हुई थी।

तब गृह सचिव के पद पर सुरेश कुमार ही थे। लिहाजा उनपर गाज गिरनी तय मानी जा रही थी। बाढ़ के दौरान रियासत सरकार पर त्वरित गति से काम नहीं करने के आरोप लगे थे। लिहाजा इस प्रशासनिक फेरबदल में राहत पुनर्वास से जुड़े अधिकारियों को भी बदल दिया गया है।

कार्य संस्कृति विकसित करने का संदेश भी इन तबादलों में छिपा है। यही कारण है कि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ मनदीप सिंह भंडारी को राहत और पुनर्वास का सचिव बनाया गया है।

भंडारी को इसके अलावा विश्व बैंक के नए प्रोजेक्टों के लिए मानिटरिंग यूनिट का सीईओ भी बनाया गया है। जम्मू और श्रीनगर के डिविजनल कमिश्नर और आईजी को बदलकर प्रशासन और पुलिस की शैली में बदलाव के भी संकेत दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed