{"_id":"5a7da2c74f1c1bcb268b902f","slug":"home-ministry-gives-instructions-to-mehbooba-crpf-deployed-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः केंद्र ने महबूबा को दी हिदायत, जेल की सुरक्षा में तैनात हो CRPF ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः केंद्र ने महबूबा को दी हिदायत, जेल की सुरक्षा में तैनात हो CRPF
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार को जेलों की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवानों को तैनात करने की हिदायत दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी नवीद जट के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जे एंड के सरकार को ये सलाह दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा कि रियासत की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने की जरूरत है। सरकार को जेलों की सुरक्षा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की तैनाती करनी चाहिए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
कैदियों को जेल से बाहर ले जाने-आने वाले वाहनों में भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की आवश्यकता है। लश्कर आतंकी नवीद जट के अस्पताल हो जाने की घटना को केंद्र ने गंभीरता से लिया है और इस घटना की समीक्षा करने के बाद ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकी नवीद के दिन दहाड़े अस्पताल से भाग जाने की घटना ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।