{"_id":"5b313afc4f1c1bf16e8b9c46","slug":"home-ministry-announced-2000-posts-of-spo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर जिले के युवाओं के लिए एसपीओ के 2000 पद, गृह मंत्रालय ने 10 जिलों के लिए की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर जिले के युवाओं के लिए एसपीओ के 2000 पद, गृह मंत्रालय ने 10 जिलों के लिए की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बार्डर जिले के युवाओं के लिए एसपीओ के 2000 पदों को शीघ्र भरने की मंजूरी दी है। यह सुविधा आईबी, एलओसी व एलएसी पर शून्य से 10 किमी की परिधि में रहने वाले युवाओं को मिलेंगी। गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को इसका औपचारिक आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इसका लाभ जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी, बारामुला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, कारगिल व लेह के युवाओं को मिलेगा। यह पद सभी 10 जिलों में समान रूप से वितरित होंगे यानी प्रत्येक जिले को 200 युवाओं की भर्ती का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
रियासत में एसपीओ के 35474 पद सृजित हैं। इनमें से 25474 पद पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। 2016 में 10 हजार अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए। वर्तमान में 3000 से अधिक एसपीओ के पद रिक्त हैं। हाल में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रियासत के दौरान एसपीओ की भर्ती की घोषणा की थी। रिक्त 3000 पदों में 2000 पदों को बार्डर के 10 किमी के दायरे में रहने वाले युवाओं से भरा जाएगा।
विज्ञापन