फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home ministry allowed 381 companies for elections

कम कंपनियां सुरक्षा के लिए बनी चुनौती

Wed, 12 Nov 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 12 Nov 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
home ministry allowed 381 companies for elections

रियासत में होने वाले पांच चरणों के विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र से मांगी गई कंपनियों में से आधी से कुछ ज्यादा मिल पाईं हैं। राज्य सरकार ने सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ और आरपीएफ की 520 अतिरिक्त कंपनियों की मांग की थी, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रियासत के लिए 381 कंपनियों को ही अनुमति दी है।

विज्ञापन


इस तरह केंद्र सरकार से चुनाव के लिए लगभग 38 हजार जवान भेजे जाएंगे। अब पुलिस प्रशासन को चुनाव कार्यों के लिए अर्द्धसैनिक बलों के स्थान पर जेएंडके पुलिस के जवानों को तैनात करना होगा। वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रियासत में तैनात 79 कंपनियों के अलावा 600 अतिरिक्त कंपनियां चुनाव संचालन के लिए दी गईं थीं। लेकिन इस बार इसे आधा कर दिया गया है। इससे खासकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था एक चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


एक उच्च पुलिस अधिकारी का कहना था कि ऐसे में 381 कंपनियों को ही अलग-अलग चरण में होने वाले मतदान में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना होगा। हालांकि कुछ कंपनियां स्ट्रांग रूम में स्थायी तौर पर रखनी पड़ेंगी। पुलिस प्रशासन ने छह डीआईजी स्तर के अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया है, जो सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही संवेदनशील इलाकों में चुनावी रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत है। राजनीतिक नेताओं और उम्मीदवारों के बिना विघ्न आने-जाने के लिए नियमित तौर पर रोड ओपनिंग पार्टियां तैनात की जाएंगी। रियासत में 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक मतदान होगा, जबकि 23 दिसंबर को गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed