फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister visited the flood areas

गृह मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा

Sun, 07 Sep 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 07 Sep 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
Home Minister visited the flood areas

कश्मीर में आई बाढ़ के निरीक्षण के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंचे। सुबह दस बजे के करीब श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे राजनाथ सिंह ने इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लगातार बाढ़ के चलते लगातार बिगड़ रहे हालातों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। गृहमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों की मदद में लगी सेना और अन्य सुरक्षाबलों के प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन


इस दौरान सेना के आला अधिकारी भी उनके साथ रहे। गृहमंत्री ने बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे घाटी वासियों को लेकर काफी चिंता जताई। गृहमंत्री ने प्रदेश सरकार को बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद एक बजे के करीब गृहमंत्री जम्मू पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने यहां भी प्रशासन और शासन के आलाअधिकारियों के साथ बाढ़ से निपटने के उपायों पर चर्चा की। गृहमंत्री ने शासन और प्रदेश सरकार को बाढ़ विस्थापितों और इससे प्रभावित हुए लोगों को जल्द से जल्द हर संभव मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे हालातों पर नजदीकी से निगाह रखे हुए है। इसलिए बाढ़ प्रभावितों की सहायता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed