फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister inquired security situation Jammu Kashmir, discussed issue Kashmiri Pandit-temporary workers

जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री ने प्रदेश की सुरक्षा स्थिति जानी, कश्मीरी पंडित-अस्थायी कर्मियों के मुद्दे पर भी चर्चा

Tue, 10 Jan 2023 02:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 02:13 AM IST
सार

शाह के आवास स्थित कार्यालय में तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात पर मंथन करते हुए गृह मंत्री ने हिदायत दी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाएं। सरकारी योजनाओं का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए बल्कि लोगों को इसका लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Home Minister inquired security situation Jammu Kashmir, discussed issue Kashmiri Pandit-temporary workers
अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

राजोरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप के साथ प्रदेश के  सियासी हालात और हमले के बाद उत्पन्न स्थिति पर गहन मंथन किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से स्थिति पर नजर रखने तथा किसी भी हालात में माहौल न बिगड़ने देने के लिए लोगों के बीच रहने की हिदायत दी। 

विज्ञापन


शाह के आवास स्थित कार्यालय में तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात पर मंथन करते हुए गृह मंत्री ने हिदायत दी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाएं। सरकारी योजनाओं का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए बल्कि लोगों को इसका लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शाह ने स्पष्ट हिदायत दी कि पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता बूथ तक पहुंचें क्योंकि विधानसभा चुनाव में तभी सफलता मिल सकती है जब जनता को यह लगे कि भाजपा उनके सुख दुख में खड़ी है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में सुरक्षा स्थिति पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी में हमले के बाद अल्पसंख्यकों के मन में समाए डर को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया। बताया गया कि हमले के बाद से राजोरी, पुंछ के साथ ही अन्य इलाकों में अल्पसंख्यकों पर हमले से लोगों के मन में डर है। कश्मीर के बाद जम्मू में टारगेट किलिंग को खतरनाक संकेत बताते हुए कहा गया कि इस पर लगाम जरूरी है।

अमित शाह ने चिंताओं पर कहा कि केंद्र प्रदेश से आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

जरूरत पड़ने पर और अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही ग्राम सुरक्षा समूहों को अत्याधुनिक हथियार सौंपे जाएंगे ताकि वे आत्म रक्षा के लिए तैयार रहें। 

बीएल संतोष कोर ग्रुप के साथ जम्मू में कल करेंगे बैठक

प्रदेश भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय नेताओं को राजोरी में आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न हालात व सुरक्षा परिदृश्य, प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर घाटी में नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अस्थायी तौर पर जम्मू में शिफ्ट करने पर भी बात हुई। 

 

ग्रामीण सुुरक्षा समूहों को मजबूत करने, प्रदेश के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के मुद्दे के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी एल संतोष बुधवार को जम्मू पहुंचकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed