फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   home minister Amit Shah Kashmir Visit address public meeting in Baramulla news in hindi

Amit Shah Kashmir Rally: बारामुला जनसभा में बोले शाह- पहले कश्मीर टेररिस्ट हॉटस्पॉट, अब टूरिस्ट हॉटस्पॉट बना

Wed, 05 Oct 2022 03:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 03:39 PM IST
सार

अमित शाह ने बारामुल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा में अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 सालों तक तीनों परिवारों ने शासन किया और उनके समय में आतंक और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।

विज्ञापन
home minister Amit Shah Kashmir Visit address public meeting in Baramulla news in hindi
Amit Shahr Rally in Baramulla - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारामुला के प्रो. शोकत अली मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले आज श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


बारामुला जनसभा में क्या बोले अमित शाह-
  • 70 साल तक तीन परिवारों (अब्दुल्ला, मुफ्ती, गांधी)  ने किया शासन, लोगों को अधिकारों से दूर रखा
  • प्रधानमंत्री ने गांव तक लोकतंत्र पहुंचाया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव कराकर तीन परिवारों से तीस हजार से ज्यादा लोगों को शासन प्रक्रिया में जोड़ा गया है
  • विज्ञापन
  • तीन परिवारों के शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को घुसने नहीं दिया।
  •  पहले कश्मीर टेररिस्ट का हॉटस्पॉट था लेकिन अब टूरिस्ट हॉटस्पॉट बना है। पहले सबसे ज्यादा 6 लाख सैलानी आते थे। इस साल अक्तूबर तक 22 लाख प्रवासी प्रदेश में आए हैं
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महबूबा और फारूक ने कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर और बंदूक पकड़ाई। पीएम मोदी ने इंडस्ट्री लाकर युवाओं के हाथ में मोबाइल और नेटवर्क पकड़ाया है
  • आतंकवाद से किसी का भला नहीं सकता। 42 हजार लोग आतंकवाद के भेंट चढ़ गए, इसके लिए कौन जिम्मेदार, जिन तीन परिवारों ने शासन किया वो जिम्मेदार हैं लेकिन अब आतंकवाद धीरे-धीरे समाप्ती की ओर जा रहा है
  • 1947 से 2014 तक सिर्फ चार मेडिकल कॉलेज बने और 2014 से 2022 तक 9 कॉलेज बनाए गए हैं
  • 370 के हटने से दलित, पिछड़े, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण मिलेगा
  • उमर अब्दुल्ला लोगों को भड़का रहे हैं कि गुज्जर-बकरवाल का आरक्षण छीना जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। पहाड़ियों को भी मिलेगा और गुज्जर-बकरवाल का हक भी नहीं छिना जाएगा।
  • कुछ लोग पाकिस्तान की बात करते हैं। कभी आप आइए हमारे लोगों के साथ बात करिए। पीओजेके में कितने घरों में बिजली है? लेकिन यहां हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है। लोगों को पांच लाख तक की स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
  • वो ( विपक्षी पार्टी) कहते हैं पाकिस्तान से बात करें। हम कहते हैं घाटी की आवाम से बात करें
  • दहशतगर्दी को हम जम्मू कश्मीर से उखाड़ फेंक देंगे
  • घाटी के लोगों से अपील की मैन स्ट्रीम में आएं और विकास के पथ पर आगे बढ़ें

home minister Amit Shah Kashmir Visit address public meeting in Baramulla news in hindi
Amit Shah Rally Baramulla - फोटो : साकिव नबी

गृहमंत्री अमित शाह ने बारामुला जनसभा में राजकीय मेडिकल कॉलेज के अकेडमिक ब्लॉक का ई उद्घाटन भी किया। यह 3600 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ ही 21 करोड़ की लागत से बनाए गए चार प्रोजेक्ट पांच सड़कों का भी उद्घाटन किया गया।

इसके बाद गृह मंत्री ढाई बजे के बाद बारामुला में गुरुद्वारा छठी पातशाही के दर्शन करने के लिए जाएंगे। और फिर साढ़े तीन बजे श्रीनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Baramulla Rally: अजान के लिए अमित शाह ने रोका भाषण, फिर से जनता से ली इजाजत
 

home minister Amit Shah Kashmir Visit address public meeting in Baramulla news in hindi
Amit Shah Rally Baramulla - फोटो : साकिव नबी

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने राजोरी जनसभा में कहा कि पहाड़ी और गुज्जर-बक्करवालों के साथ आजादी के 70 साल बाद भी अब तक अन्याय हुआ है। पहले इन समुदायों को आरक्षण नहीं मिलता था। 370 हटाकर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण का रास्ता खोला गया है। जस्टिस शर्मा आयोग ने इन तीनों को आरक्षण की सिफारिश की है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही गुज्जर, बक्करवाल व पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कश्मीर के दो परिवारों तथा कांग्रेस को कटघरे में लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की बदहाली के लिए यही जिम्मेदार हैं।

ट्वीट वार: महबूबा मुफ्ती का दावा- घर में नजरबंद किया गया, जानें जवाब में क्या कहा श्रीनगर पुलिस ने
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed