फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Amit Shah is coming to Jammu and Kashmir on a three-day visit on Sunday

Amit Shah JK Visit : गृहमंत्री का घाटी में तीन दिवसीय दौरा आज से, जम्मू में शार्प शूटर तैनात; ये है कार्यक्रम

Sun, 06 Apr 2025 12:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 12:51 AM IST
सार

गृहमंत्री के दौरे से पहले ही हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं एलओसी पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah is coming to Jammu and Kashmir on a three-day visit on Sunday
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे। शाह के दौरे को लेकर लखनपुर से श्रीनगर तक हाई अलर्ट किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकी संगठनों ने हमेशा शाह के दौरे से पहले खलल डालने का प्रयास किया है। जहां तक कि पीएम दौरे से पहले भी घुसपैठ कराने के प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन


अमित शाह रविवार को जम्मू में भाजपा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ रामनवमी मनाएंगे। सोमवार को कठुआ के हीरानगर बॉर्डर पर जाएंगे। यहां अग्रिम चौकियों पर बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजभवन जम्मू में कठुआ के हीरानगर में आतंकियों से मुठभेड़ में बलिदान पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद श्रीनगर रवाना हाेंगे। जहां यूनिफाइड कमांड और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर तैयारियों पर बैठक करेंगे। आठ अप्रैल को सुबह जम्मू-कश्मीर के विकास से संबंधित बैठक होगी।
विज्ञापन


जम्मू में शार्प शूटर तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
शाह के दौरे को लेकर शनिवार को पुलिस अफसरों ने बैठक कर सुरक्षा तैयारियाें की समीक्षा की। पुलिस ने जम्मू एयरपोर्ट से लेकर त्रिकुटा नगर भाजपा मुख्यालय और राजभवन समेत कई अन्य जगहों पर विशेष सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। महत्वपूर्ण जगहों पर शाॅर्प शूटर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से भी निगरानी होगी। बताया जा रहा है कि तमाम बड़ी सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख रविवार सुबह जम्मू पहुंच जाएंगे, ताकि सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जा सके। वहीं, पुलिस विभाग के सभी विंग अपने स्तर पर रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं। क्योंकि, शाह किसी भी विंग को लेकर बात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: 'पाकिस्तान की जनता में अविश्वास चरम पर, पीओके को मिलाना केंद्र सरकार का काम', बोले एलजी सिन्हा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed