{"_id":"3f1e1762ae401d329b854ac0c5681e47","slug":"holy-stick-a-big-welcome-in-kishtwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में छड़ी का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में छड़ी का भव्य स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह से चली माता मचैल की छड़ी मुबारक का जिला किश्तवाड़ में करीब 50 हजार लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिला उपायुक्त मो. जावेद खान ने शालीमार जाकर यात्रियों का स्वागत किया।
स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय के समक्ष हर वर्ष की तरह छड़ी मुबारक का फूल-मालाओं और प्रसाद के साथ आरती उतारी। संस्था के सदस्यों ने भी इस मौके पर भाग लिया। जिला प्रशासन की तरफ से पूरे कसमें में इस दौरान सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
करीब साढ़े सात बजे किश्तवाड़ बस अड्डे पर छड़ी पहुंची। आगे-आगे ढोल-नगाड़ों के साथ माता के जयकारों के साथ पूरा कसबा गूंज उठा। माता की छड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचाई गई, जहां पर संस्था के सदस्यों ने माता का गुणगान किया।
विज्ञापन
उसके बाद नेक राम मनहास के निवास स्थान में ले जाया गया जहां पर विश्राम किया गया। जम्मू और भद्रवाह से करीब चार सौ वाहनों में यात्री पधारे हैं जो कि गौरा शंकर मंदिर सरकूट, हायर सेकेंडरी स्कूलों व मिडिल स्कूलों और अन्य जगहों पर ठहराया गया।
वाहनों को चौगान मैदान व अन्य कई स्थानों पर रखने की व्यवस्था की गई हैं। मंगलवार की सुबह 9 बजे अगले पड़ाव के लिए छड़ी मुबारक प्रस्थान करेगी।