{"_id":"34a5768ee98255b2cd86df58d0c88a83","slug":"holidays-in-highcourt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में पड़ी छुट्टियां, जानिए कब से कब तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में पड़ी छुट्टियां, जानिए कब से कब तक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों के कारण कोर्ट 15 से 30 जून तक बंद रहेगा। आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार ने जेएंडके हाईकोर्ट रूल 1999 के नियम 12 के तहत हाईकोर्ट के दोनों विंगों के लिरए वैकेशन जज तय किए।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल कानजीज फातिमा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 22 जून 2015 से जस्टिस बीएस वालिया जम्मू विंग और जस्टिस बंसी लाल भट श्रीनगर विंग में वैकेशन जज होंगे। अन्य आदेश में जम्मू के प्रिंसिपल सेशन जज ने आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए तीन सेशन जज तय किए।
विज्ञापन
15 से 19 जून तक प्रिंसिपल सेशन जज आरएस जैन, 20 से 24 जून तक तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाईपी कोतवाल और 25 से 29 जून तक द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत लगेगी। सीजेएम जम्मू एससी कटल की ओर से जारी अन्य आदेश में छुट्टियों के दौरान चार न्यायिक मजिस्ट्रेट को जम्मू जिले के आपराधिक मामलों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन
फोरेस्ट मजिस्ट्रेट रोमेश लाल 15 से 18 जून, जम्मू मुंसिफ प्रवीण पंडोह 19 से 22 जून, स्पेशल पैसेंजर टैक्स मजिस्ट्रेट ओपी भगत 23 से 25 जून और इलेक्ट्रिसिटी मजिस्ट्रेट रियाज उल मिर्जा 26 से 29 जून तक मामलों को देखेंगे। वैकेशन के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज की भी अदालत लगेगी। जेएनएफ