Maharaja Hari Singh: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश का आदेश जारी, 23 को सरकारी संस्थानों में रहेगी छुट्टी
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश का आदेश सोमवार को जारी हो गया। अब प्रदेश में 23 सितंबर को सरकारी अवकाश रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश का आदेश सोमवार को जारी हो गया। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 (1881 का केंद्रीय अधिनियम 26) के तहत सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के तहत प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राजकीय अवकाश रहेगा।
सरकारी अवकाश का आदेश जारी होने पर आतिशबाजी
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश का आदेश जारी होने के सोमवार को युवा राजपूत सभा ने देर शाम प्रतिमा के पास पटाखे फोड़ और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूरा शहर पटाकों की आवाज गूंज उठा। प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है। युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने बताया कि उप राज्यपाल के कार्यकाल में डोगरा लोगों को शांति का अहसास हुआ। उप राज्यपाल ने लोगों की भवानाओं का सम्मान करते आदेश जारी किया है। 23 सितंबर को बड़ा जश्न मनाया जाएगा। संवाद
महाराजा की जयंती पर शहर में बडे़ जश्न की तैयारी
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकार अवकाश घोषित होने के बाद प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है। जयंती पर 23 सितंबर को विभिन्न संगठन से धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। युवा राजपूत सभा जहां तवी पुल स्थित प्रतिमा स्थल पर ढोल की थाप के साथ बड़ा कार्यक्रम कर समर्थन के लिए लोगों का आभार जताएगी। वहीं, डोगरा सदर सभा सामाजिक न्याय दिवस मनाएगी। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा जम्मू के साथ सांबा में रैली निकालेगी।
तवी पुल स्थित प्रतिमा के पास फिर से जश्न मनाने की तैयारी
युवा राजपूत सभा के उपाध्यक्ष मंदीप सिंह चिब ने बताया कि महाराजा की जयंती पर ढोल बजाकर तवी पुल स्थित प्रतिमा के पास फिर से जश्न मनाने की तैयारी है। इसके लिए सभी बिरादरियों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। अवकाश मिलने पर सभी का आभार जताना होगा। यह सभी के समर्थन से ही संभव हुआ है। लंबे संघर्ष के बाद अवकाश घोषित होना गौरव की बात है।
बन तालाब से हाथी-घोड़ों संग रैली निकाली जाएगी
इस अवसर पर बन तालाब से हाथी-घोड़ों संग रैली निकाली जाएगी। ऑल एससी, एसटी और ओबीसी कंफेडरेशन के अध्यक्ष आरके कलसोत्रा ने कहा कि महाराजा ने दलितों के लिए मंदिरों के द्वार खोले थे। प्राथमिक शिक्षा को भी अनिवार्य किया था। उन्होंने राउंड टेबल कांफ्रेंस में हिस्सा लिया और राष्ट्रवाद की बात की थी। इसलिए उनके द्वारा शुरू की गई पहलों को आगे बढ़ाया जाए।
कार्यक्रम कर जताया जाएगा सरकार का आभार
डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि महाराजा की जयंती पर सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा। धूमधाम से कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश सरकार का भी आभार जताया जाएगा। सरकार ने उचित कदम उठाया गया है।
यह किसी एक वर्ग विशेष की मांग नहीं बल्कि प्रदेशवासियों की मांग थी। महाराजा के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। महाराजा के इतिहास से संबंधित पाठ्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शुरू करना चाहिए। उस समय की धरोहरों को बचाने की जरूरत है।