फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hoisting tricolour at lal chowk may disturb kashmir

श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने का विरोध

Fri, 15 May 2015 12:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 15 May 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
hoisting tricolour at lal chowk may disturb kashmir

ऑल पार्टीज सिख कोआर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने एक संगठन द्वारा श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक में 16 मई को तिरंगा फहराने को लेकर चिंता व्यक्त की है। कमेटी के अनुसार, ऐसा करने से कश्मीर के विभिन्न समुदायों में सांप्रदायिक उन्माद की स्थिति पैदा हो सकती है।

विज्ञापन


एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने एक बयान जारी कर बताया कि कश्मीर में विभिन्न समुदायों के बीच के भाईचारे को खराब करने के लिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचो बीच तिरंगे के लहराने से गंभीर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं। यहां तक कि घाटी में कानून व्यवस्था पर भी संकट मंडरा सकता है।
विज्ञापन


रैना के अनुसार, यूथ फॉर नेशन नामक संगठन द्वारा 16 मई को तिरंगा लहराने के ऐलान से कश्मीर में रहने वाले सभी लोग चिंतित हैं। जगमोहन सिंह रैना के अनुसार, तिरंगा लहराने की घोषणा के बाद कश्मीर के एक कट्टरपंथी गुट संगबाज (पत्थरबाज) गुट द्वारा इसका जवाब देने का ऐलान करते हुए अपनी ऑडियो क्लिप सोशल साइट्स पर वायरल की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed