फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hockey Trail Complete Today

Jammu News: हॉकी इंडिया सब-जूनियर ब्वॉय व गर्ल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए आज पूरे होंगे ट्रायल

विज्ञापन
Hockey Trail Complete Today
जम्मू। 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर ब्वॉय और गर्ल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश टीम के चयन की प्रक्रिया चल रही है। केके हक्कू स्टेडियम में सोमवार को दूसरे दिन भी ट्रायल हुए।
विज्ञापन

ब्वॉय वर्ग के ट्रायल में अभी तक 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जबकि गर्ल्स वर्ग के ट्रायल के पहले दिन जम्मू की 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को चैंपियनशिप के लिए लगने वाले शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पुरुष वर्ग में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगी जबकि वुमन वर्ग में चैंपियनशिप 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक रांची झारखंड में होगी।
विज्ञापन

दोनों चैंपियनशिप के लिए ट्रायल मंगलवार को पूरे होगे। प्रति वर्ग के लिए 25 से 30 खिलाड़ियों का चयन कोचिंग शिविर के लिए किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा ट्रायल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को अंतिम दिन सुबह ब्वॉय और शाम को गर्ल्स वर्ग में ट्रॉयल होगे। इसमें श्रीनगर, पुंछ, कठुआ और सांबा से खिलाड़ी आएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed