फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hockey player from Jammu shot dead in Portugal

Jammu : पुर्तगाल में जम्मू के पूर्व हॉकी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, बेटे की मौत से परिवार सदमे में

Wed, 08 Nov 2023 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 06:54 AM IST
सार

गुरप्रीत सिंह हॉकी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। दो साल से पुर्तगाल में रह रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे है। परिवार ने बेटे का शव वतन वापस लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Hockey player from Jammu shot dead in Portugal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जम्मू के गुरप्रीत सिंह साहिल की पुर्तगाल में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गुरप्रीत सिंह हॉकी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। दो साल से पुर्तगाल में रह रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे है। परिवार ने बेटे का शव वतन वापस लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत की हत्या सोमवार को हुई। कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग की। गुरप्रीत का शव अभी पुलिस के पास है। स्थानीय सरपंच सरदार प्रीतपाल सिंह ने कहा कि इस घटना की जानकारी सोमवार को मिली थी।
विज्ञापन


मौत की खबर मिलने के बाद से ही उसके शव को वतन लाने की कोशिश भी शुरू कर दी है। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से संपर्क किया और शव को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने शव को जल्द जम्मू लाने का आश्वासन दिया है। मृतक गुरप्रीत सिंह के माता-पिता का निधन पहले ही हो गया था। ताया और ताई ने उसका पालन पोषण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed