{"_id":"5b262c3d4f1c1b634d8b7087","slug":"hm-rajnath-singh-tweet-ramzan-ceasefire-not-extended-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने किया सीजफायर का अंत, अब खत्म होगा आतंकियों का तांड़व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने किया सीजफायर का अंत, अब खत्म होगा आतंकियों का तांड़व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 17 Jun 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में पिछले एक महीने से जारी आतंकियों के तांडव को खत्म करने का समय नजदीक आ चुका है। केंद्र सरकार ने कश्मीर में रमजान के दौरान लागू एकतरफा सीजफायर को खत्म करने की घोषणा कर दी है।
केंद्र ने ऐलान किया है कि अब सुरक्षाबल बिना किसी रोक-टोक के आतंकियों के खात्में के लिए ऑपरेशन चला सकते हैं। बता दें कि कश्मीर में लागू एकतरफा सीजफायर के दौरान आतंकी वारदात में तेजी के साथ इजाफा दर्ज किया गया है। बावजूद इसके सेना ने अपनी ओर से कोई भी ऑपरेशन जारी नहीं किया था।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। गृह मंत्रालय ने सभी इनपुटों को संज्ञान में ले लिया है।
अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने कहा हम हम हर आदेश को लागू करेंगे जो हमें दिया जाएगा। हम सभी को बताना चाहते हैं कि सुरक्षाबल इस समय अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
अमरनाथ यात्रा को देखते उठाया गया कदम
सीएम महबूबा मुफ्ती की सिफारिश पर लागू एकतरफा सीजफायर के फैसले को केंद्र ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि यात्रा के दौरान 450 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं इसके साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकी भी यात्रा पर हमले की सजिश रच रहे हैं।
वहीं खबर है कि सीजफायर के दौरान एक बार फिर से पत्थरबाजों का गुट सक्रिय हो उठा है जिनका अगला निशाना अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था होगा। यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया।

अगर आकड़ों की बात की जाए तो रमजान के दौरान आतंकी वारदातों में दोगुना का इजाफा हुआ है। आशंका जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार कश्मीर में सीजफायर के समय सीमा को बढ़ाने की मूड में थी लेकिन ईद के ठीक एक दिन बाद ही सीजफायर को खत्म कर दिया गया है।The Government will continue with its endeavour to create an environment free of terror and violence in Jammu and Kashmir.
विज्ञापन विज्ञापन— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 17, 2018
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता है कि अमरनाथ यात्रा का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। गृह मंत्रालय ने सभी इनपुटों को संज्ञान में ले लिया है।
अलर्ट पर हैं सुरक्षाबल
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने कहा हम हम हर आदेश को लागू करेंगे जो हमें दिया जाएगा। हम सभी को बताना चाहते हैं कि सुरक्षाबल इस समय अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
We will implement every order that will be given to us. We would like to tell everyone the security forces are on alert. Amarnath Yatra will be conducted peacefully: Ravideep Sahi, IG CRPF on Ramzan ceasefire not extended. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/Mx2xGvns1M
— ANI (@ANI) June 17, 2018