{"_id":"a2550903d7c90a69ccf9806e8689d7b9","slug":"hizbul-threatens-political-workers-to-stay-away-from-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: हिजबुल ने मतदाताओं को फिर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: हिजबुल ने मतदाताओं को फिर धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान होने से बौखलाए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बार मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने अथवा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी हिजबुल की ओर से दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के कुछ गांवों में धमकी भरे पोस्टर चिपकाकर लोगों को मतदान बहिष्कार करने की धमकी दी गई थी। पर आतंकी धमकियों को दरकिनार करते हुए लोगों ने पहले चरण में जमकर मतदान किया।
विज्ञापन
बुधवार को एक बार फिर आतंकी संगठनों द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया से दूर रहने अथवा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जिला पुलवामा के कुछ गांवों में बुधवार को भी हिजबुल मुजाहिदीन की ओर जारी धमकी वाले पोस्टर दिखाई दिए।
विज्ञापन
मामला जानकारी में आते ही सारे पोस्टर हटा लिए गए हैं। एक बार फिर चुनाव से दूर रहने की धमकी मिलने के चलते आतंकी धमकी के बाद लोगों में दहशत है।
उल्लेखनीय है कि पहली बार धमकी देने के बाद आतंकियों द्वारा कुलगाम में भाजपा प्रत्याशी के घर हमला करने के अलावा जिला पुलवामा में ही एक पूर्व सरपंच के भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।