फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HIZBUL TERRORIST VIDEO GOES TO VIRAL ON SOCIAL MEDIA IN SRINAGAR

हिजबुल का दावा- हमने भारतीय सेना से मरवाए पाक आतंकी, कश्मीर की जंग हमारी

Tue, 21 Nov 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 21 Nov 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
HIZBUL TERRORIST VIDEO GOES TO VIRAL ON SOCIAL MEDIA IN SRINAGAR

सोशल मीडिया पर सोमवार को आतंकियों का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें हथियारों से लैस तीन नकाबपोश आतंकी खुद को हिजबुल मुजाहिद्दीन का बता रहे हैं। साथ ही पाकिस्तानी आतंकियों को चुन-चुनकर मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस वीडियो की सत्यता के बारे में न तो पुलिस कुछ कह रही है और न ही किसी संगठन ने जिम्मेदारी ली है। एक मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में एक आतंकी कह रहा है कि हिजबुल ने आखिर खून का बदला खून से ले लिया।
विज्ञापन


पहले भी संगठन ने पैगामों में बताया था कि जो पाक आतंकी यहां आकर कश्मीरी भाइयों को मुखबिर बताकर बेगुनाहों को मारते हैं, उन्हें चुन चुनकर मार देंगे। हाजिन में पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को भारतीय फौज के हाथ उन्होंने ही मरवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कहा गया है कि आजादी की लड़ाई सिर्फ कश्मीरी अवाम की है। इसे हम बखूबी निभाना जानते हैं। पाक आतंकी जल्द से जल्द अपना रास्ता चुनें वर्ना उनका अंजाम भी हाजिन की ही तरह होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed