{"_id":"59ef866a4f1c1b98678b73c5","slug":"hizbul-mujahideen-condemns-shahid-yusuf-s-arrest-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शाहिद यूसुफ की गिरफ्तार की हिजबुल मुजाहिदीन ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शाहिद यूसुफ की गिरफ्तार की हिजबुल मुजाहिदीन ने की निंदा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुदीन के बेटे शाहिद यूसुफ की एनआईए द्वारा की गई गिरफ्तार को लेकर संगठन ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की गई है। उन्होंने आजादी पसंद नेताओं पर दबाव बनाने की इसे एक साजिश बताया है।
विज्ञापन
हिज्ब के प्रवक्ता सलीम हाशमी ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि आजादी पसंद नेताओं के संकल्प को तोड़ने के लिए रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इन रणनीतियों का कश्मीर की आजाद की लड़ाई से जुड़े नेताओं की मानसिकता पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
शाहिद यूसुफ निर्दोष है। उसे फंसाया गया है, जिसमें कोई सार और आधार नहीं है।गौरतलब है कि जारी बयान में उन्होंने यह भी कहा कि भारत कश्मीर में एक खोया युद्ध लड़ रहा है और एनआईए का उपयोग आजादी पसंद नेताओं के उत्पीड़न और अत्याचार करने के लिए कर रहा है। भारत की ओर से ये रणनीति केवल निराशा को दर्शाती है। आजादी की जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक इसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया जाता।
विज्ञापन