{"_id":"5ae764cd4f1c1bed778b5dc0","slug":"hizbul-commander-sameer-tiger-threatened-to-major-shukla-before-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस मेजर शुक्ला को दी थी धमकी, उसी ने संभाला टाइगर के खात्में का ऑपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मेजर शुक्ला को दी थी धमकी, उसी ने संभाला टाइगर के खात्में का ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Updated Tue, 01 May 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
समीर टाइगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिज्बुल कमांडर समीर टाइगर ने ऑपरेशन में शामिल मेजर शुक्ला को धमकी दी थी कि वह उन्हें मार देगा। यह जानकारी टाइगर के वायरल एक वीडियो में मिली थी। सोमवार को जब टाइगर को घेरकर ऑपरेशन शुरू हुआ, तो उसकी कमान मेजर शुक्ला ने ही संभाली। सोमवार तड़के पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकी समीर टाइगर और आकिब के खिलाफ सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने मोर्चा संभाला था। सेना की इस टुकड़ी की कमान मेजर शुक्ला संभाल रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मेजर पिछले काफी समय से समीर टाइगर की मूवमेंट को ट्रैक करते आ रहे थे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर अपना एक ग्रिड भी तैयार किया था। आखिर में वह टाइगर को ट्रैक करने के साथ-साथ उसे सफलतापूर्वक घेरे में लेने में कामयाब रहे। मेजर शुक्ला द्वारा तैयार किए गए ग्रीड से समीर टाइगर काफी दहशत में था। उसके मारे जाने से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। एक मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में समीर टाइगर ने एक युवक को बैठाया हुआ है और उससे तौबा करवा रहा है कि वह मुखबिरी नहीं करेगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, वीडियो में वह युवक उन सभी लोगों के नाम ले रहा है, जो समीर टाइगर की मुखबिरी करते थे। आखिर में समीर टाइगर वीडियो में मेजर शुक्ला को धमकी देते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का भी उपयोग किया।
विज्ञापन
सूत्रों को निशाना बनाता था समीर
समीर अक्सर उन स्थानीय लोगों को निशाना बनाता था, जिनके सुरक्षा एजेंसियों के साथ संपर्क होते थे। उसके मारे जाने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो सुरक्षा एजेंसियों की सहायता करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ एसपी वैद ने भी ट्वीट कर कहा कि समीर टाइगर के मारे जाने से इलाके में शांति स्थापित होगी।