फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HIt list found by home of businessman close ro syed ali shah geelani

अलगाववादियों के ठिकानों से मिली आतंकियों की गोपनीय लिस्ट, बंद का कैलेंडर भी बरामद

Sun, 30 Jul 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 30 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
HIt list found by home of businessman close ro syed ali shah geelani
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से फंडिंग होने के मामले की जांच कर रही एनआईए को भी कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


बताते हैं कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुर्रियत की ओर से जारी हड़ताल वाले कैलेंडर जांच एजेंसी को मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस की ओर से तैयार की गई आतंकियों की हिट लिस्ट भी छापेमारी के दौरान बरामद की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों श्रीनगर में अलगाववादी नेताओं के घर छापेमारी के दौरान पुलिस की ओर से तैयार 158 आतंकियों की सूची मिली। इससे माना जा रहा है कि उनकी आतंकियों से सांठगांठ रही है। साथ ही पुलिस और अलगाववादियों के गठजोड़ की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों तक कैसे पहुंची पुलिस की गोपनीय सूची?

HIt list found by home of businessman close ro syed ali shah geelani
मामले की जांच जारी - फोटो : demo pics

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अलगाववादियों तक पुलिस की गोपनीय सूची कैसे पहुंची। सूत्रों ने बताया कि हड़ताल वाले कैलेंडर में आम कश्मीरियों को आंदोलन के लिए भड़काने का भी जिक्र है। इस कैलेंडर के जरिये यह जांच करने की कोशिश की जा रही है कि अलगाववादियों की ओर से घाटी में अशांति के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं।

ज्ञात हो कि जांच एजेंसी ने 50 से अधिक पेशेवर पत्थरबाजों को भी चिह्नित किया है जिनके हुर्रियत नेताओं से संबंध रहे हैं। मुठभेड़ स्थलों के पास अलग-अलग लोकेशन पर पहुंचकर इन पत्थरबाजों की ओर से पथराव किए जाने के पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं। इनमें से कई पत्थरबाज अपने घर से दूर जाकर पथराव करते हुए पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed