{"_id":"66051f7066232ae3fc008f4c","slug":"hiranyas-of-jammu-and-kashmir-won-silver-medal-in-taolu-competition-of-wushu-jammu-news-c-10-jam1008-329469-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वुशू के ताओलू स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर की हिरण्यास ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वुशू के ताओलू स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर की हिरण्यास ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
सांडा इवेंट में मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी भी चमकीं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खेलो इंडिया वुमन सब जूनियर और जूनियर वुशू लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से हर किसी को प्रभावित किया। ताओलू स्पर्धा में सब जूनियर ग्रुप बी के (चंग क्यून) स्पर्धा में मणिपुर की लेइमापोकपम पिंकी चानू ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर की हिरण्यास महाजन ने रजत पदक और अरुणाचल प्रदेश की यानी इरू ने कांस्य पदक जीता।
वहीं सब जूनियर के ग्रुप सी में मणिपुर की तोइजम प्रियंगका देवी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम की काेमल तिमसिना ने रजत और हरियाणा के प्रांजल ने कांस्य पदक जीता। वहीं सांडा इवेंट में सब जूनियर के प्रारंभिक स्पर्धाओं में मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भगवती नगर इंडोर हाॅल के अलावा जम्मू विश्वविद्यालय में भी चैंपियनशिप के तहत मुकाबले खेले जा रहे है। चैंपियनशिप 31 मार्च तक चलेगी। इसमें छह सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। चैंपियनशिप का आयोजन केंद्रीय खेल मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के समन्वयक सुहेल अहमद, वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजय सराफ, जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के महासचिव भवनीत, द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू व अन्य लोग मौजूद रहे।