{"_id":"68b4b935a96e04a22300c4c8","slug":"hindu-organizations-said-take-action-against-the-accused-under-psa-samba-news-c-165-1-sjam1004-104611-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिंदू संगठन बोले, आरोपियों पर पीएसए के तहत करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिंदू संगठन बोले, आरोपियों पर पीएसए के तहत करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयां में शनिवार देर रात को हुई गो हत्या की घटना के विरुद्ध रविवार शाम हिन्दू संगठनों की तरफ से जिला सनातन धर्म सभा के बैनर तले नगर स्थित गीता भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन से गो हत्या में शामिल सभी हत्यारों को पकड़ने और उनके खिलाफ पीएसए लगाने की मांग की गई।
इसके साथ ही हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि जिस गाय की हत्या की गई हैए उसके सभी अंगों को बरामद उन्हें हिन्दू संगठनों के हवाले किया जाए। ताकि वह उनका विधिवत अंतिम संस्कार कर सकें।
इस अवसर पर जिला सनातन धर्म सभा के सचिव अमरीश कुमार, विश्व हिंदू परिषद के निशू गुप्ता, धर्मेंद्र शास्त्री, लेखराज दत्ता, दशनामी अखाड़ा के बलराम शर्मा, सुखविंदर सिंह और पंडित गोपाल कृष्ण ने पुलिस की ओर से गो हत्या के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने, एक वाहन और गाय के अवशेषों की फोरैंसिक जांच करवाने का स्वागत किया।
विज्ञापन
इन लोगों ने कहा कि जो दो हत्यारे हैं उन्हें गांव कनूईयां के युवाओं ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुलिस को अन्य हत्यारों को जल्दी दबोचना चाहिए ताकि लोगों की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने कहा कि इन दिनों त्योहारों का सीजन हैए जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के त्योहार आने वाले हैं।
ऐसे में इस प्रकार का कुकृत्य कोई बड़ी साज़िश हो सकती है। इसलिए इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।