फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hindi literature

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में हिंदी साहित्य के विषयों पर पेपर पढ़े

Sat, 10 Jun 2023 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 10 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
hindi literature
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी ने दो दिवसीय हिंदी सम्मेलन करवाया। इस दौरान साहित्यकारों ने पत्रवाचन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदी साहित्य के विषयों पर पेपर पढ़े। इस दौरान सभी साहित्यकारों व अन्य श्रोताओं ने पत्रवाचकों की अभिव्यक्ति की तारीफ की और उन्हें सुझाव भी दिया। वहीं साहित्यकारों के बीच पत्र वाचन में रही कमियों को दूर करने के बारे में विचार-विमर्श और बहस हुई। शिक्षा रानी, पवन खजूरिया और डॉ. कृष्ण ने पत्र वाचन किया। आलोचना के दौरान पत्रवाचकों को कई सुझाव दिए गए। डोगरी के संपादक डॉ. रत्न बसोत्रा ने कहा कि शोध पत्र लिखना आसान काम नहीं है। जो लोग खुद नहीं लिखते उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं। किसी के गुणों दोषों का मूल्यांकन वहीं व्यक्ति कर सकता है। जो खुद सृजन करता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार अशोक ने कहा कि तीनों पत्रवाचकों ने शानदार प्रस्तुति दी है। शिक्षा रानी ने कश्मीर के संदर्भ में राजतरंगिनी को उद्धत किया है। पवन खजूरिया ने भारतीय परंपरा में नाटकों में ऐतिहासिक पात्रों की खोज की। उन्होंने कहा कि सावित्री जैसा पात्र ऐतिहासिक है। इसके अलावा अशोक ने कहा कि हिंदी के लेखकों को गंभीर लेखन की ओर बढ़ने की जरूरत है। उच्च कोटि के लेखकों को चाहिए कि हिंदी साहित्य की प्रवृत्तियों को समझें। प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति ने साहित्य को अपनी दो सांसें दी हैं। आलोचक व पाठक को चाहिए कि उस व्यक्ति का नाम न छूटे। स्थानीय कवियों ने कविताएं पढ़कर श्रोताओं का मन जीता।मौके पर कल्चरल अकेडमी में हिंदी की कार्यकारी संपादक रीटू खड़याल, यशपाल निर्मल , अग्निशेखर और जम्मू व कश्मीर दोनों संभागों से साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article