{"_id":"66d6683a1e0a81c9ee0b1a99","slug":"hindi-journalism-and-digital-media-won-volleyball-competition-jammu-news-c-10-jam1006-433569-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल मी़डिया बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल मी़डिया बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) जम्मू में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्थान के परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में हिंदी पत्रकारिता जबकि महिला वर्ग में डिजिटल मीडिया की टीम विजेता बनी।
राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन बारिश के कारण ये वॉलीबाल टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। सोमवार को टूर्नामेंट आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में हिंदी पत्रकारिता टीम ने राउंड-रॉबिन चरण में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद फाइनल में जगह बनाई और खिताब अपने नाम किया। टीम ने अंग्रेजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के खिलाफ अपने दोनों मैच में शानदार जीत दर्ज की। टीम के कप्तान आशीष गोवंदे थे जबकि अन्यों में राहुल यादव, परम सांगवान, हिमांशु जाट, सूरज कुमार साहू और इंद्रजीत कुमार शामिल थे।
वहीं महिला वर्ग में डिजिटल मीडिया टीम का सामना अंग्रेजी पत्रकारिता और हिंदी पत्रकारिता की संयुक्त टीम से हुआ। डिजिटल मीडिया टीम ने 15-9 और 15-8 से मैच अपने नाम किया। टीम की जीत में लॉरेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि अन्य खिलाड़ियों में मधुरी, तमन्ना रंजन, जाह्नवी वर्मा, अनुजा जैन और श्रुति पांडे शामिल रहीं। आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। ब्यूरो