{"_id":"6f1e57c63186021739f0254b460da6d9","slug":"hina-shafi-bhatt-shouldn-t-be-in-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों ने हिना भट् पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों ने हिना भट् पर लगाए गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अबकी बार भाजपा अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गई है और लगभग सभी दल टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। पीडीपी का आरोप है कि भाजपा वोट हासिल करने के लिए कश्मीर के लोगों के जज्बातों के साथ खिलवाड़ करती दिख रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर के अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. हिना भट द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। हिना ने कहा है कि यदि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा लिया जाता है तो वह बंदूक उठा लेंगी। उनका कहना है कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर की पहचान के लिए जरूरी है। इसका भंग होना हमारी पहचान मिटाना है, जो हमें मंजूर नहीं है। भाजपा प्रत्याशी के दिए गए इस बयान पर घाटी के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
घाटी की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी पीडीपी ने भी भाजपा प्रत्याशी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर के अनुसार भाजपा अनुच्छेद 370 पर राजनीति कर रही है। उनके अनुसार भाजपा के घोषणापत्र में पहला मुद्दा तो अनुच्छेद 370 का ही रहेगा। अगर हिना भट इतना ही कश्मीर की जनता के हित में सोच रही हैं तो उन्हें भाजपा का दामन थामने से पहले ऐसा सोचना चाहिए था।
विज्ञापन
मौजूदा सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस ने भी हिना भट पर निशाना साधा है। नेकां के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्ट के अनुसार, अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए वह कश्मीर के लोगों को बेवकूफ बना रही हैं।