फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   himalyan ice man receive padma shri award

कश्मीर के ‘हिमालयन आइस मैन’ को पद्म श्री

Tue, 27 Jan 2015 08:09 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
himalyan ice man receive padma shri award

केंद्र सरकार की ओर से रियासत और देश भर में ‘हिमालयन आइस मैन’ के नाम से मशहूर शेवांग नारफेल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इस वर्ष सरकार की ओर से जारी की गई पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में रियासत से केवल शेवांग का ही नाम शामिल है।

विज्ञापन


जम्मू और घाटी से किसी को भी इस बार पद्म पुरस्कार नहीं मिला है। हालांकि, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में रियासत के खाते में डॉ. बेटिना शारदा बोमेर को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें कश्मीर शैविज्म में उनकी रुचि और शोध के लिए यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन


पर मूलत: डॉ. बोमेर आस्ट्रिया की रहने वाली हैं। बोमेर का जन्म 12 अप्रैल 1940 को आस्ट्रिया में हुआ था। डॉ. बोमेर धार्मिक क्षेत्र कई अहम विषयों पर शोध कर चुकी हैं। कश्मीर शैविज्म (योग के माध्यम से शिव से जुड़ने की कला) पर भी डॉ. बोमेर ने सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है हिमालयन आइस मैन?

himalyan ice man receive padma shri award

लेह के गांव स्टाकमो निवासी शेवांग नारफेल पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। शेवांग पर्यावरण के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे हैं। ‘हिमालयन आइस मैन’ के नाम से मशहूर शेवांग 12 कृत्रिम हिमनद (ग्लेशियर) बना चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2030 तक सभी ग्लेशियर समाप्त हो जाएंगे।

इससे मानवता को होने वाले नुकसान को कम करने और लाखों लोगों को सुनहरा भविष्य देने की दिशा में शेवांग ने कृत्रिम हिमनद बनाने की मुहिम शुरू की थी। शेवांग बताते हैं कि इलाके में बहुत से हिमनद पिघल चुके हैं।

इससे आने वाले समय में होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाते भी भय आता है। इसी के चलते पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए उनसे जो बन पड़ रहा है कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed