फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highway

दूसरे दिन खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे, पत्थर गिरना जारी

विज्ञापन
highway
रामबन। मलबा और पत्थर गिरने से शनिवार से प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया। मगर दिनभर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से मोड़ घोड़ी में मोड़ की कटाई का काम जारी है। इस कारण पहाड़ी से गत तीन-चार हफ्ते से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे जहां यातायात प्रभावित हो रहा है वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने से शनिवार रात श्रीनगर से जम्मू की ओर लौट रहे सैकड़ों वाहन रामबन और डिगडोल के बीच फंसे रहे। उधर, सेरी, मारोग, डिग्डोल, रामसू, मगरकोट और भनियाल के लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर हाईवे की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed