फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highway jam for electricity and water

बिजली-पानी के लिए हाईवे जाम

Thu, 26 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 26 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
highway jam for electricity and water

बिजली-पानी की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने राजबाग के निकट जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे

विज्ञापन
जाम कर दिया।

राजबाग के निकट एकत्रित ग्रामीणों ने एक घंटे तक हाईवे के यातायात को रोके रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।

प्रदर्शनकारियों में शामिल गुरमीत सिंह और चरणजीत ने कहा कि पिछले चार दिन से हरदो मुट्ठी और सुजवां मोड़ इलाके में बिजली गुल है। बिजली की वजह से चार दिन से पानी भी सप्लाई नहीं किया गया है।

ऐसे में बिजली-पानी के दोहरे संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से गुहार लगाई। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें हाईवे पर उतरना पड़ा। एक घंटे तक लगातार प्रदर्शन पर अड़े ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीपीओ बॉर्डर दिवाकर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर बिजली बहाली का भरोसा दिलाया, इससे लोगों ने मार्ग खोल दिया। वहीं हरियाचक में ट्रांसफार्मर खराबी को ठीक न किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग जाम कर दिया।

सुबह दो घंटे लगातार ग्रामीणों ने मार्ग जाम रखा। बाद में नायब तहसीदार कोटपुन्नू सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया और मार्ग खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed