फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   highway closed more 2k stuck in jammu

हाईवे बंद होने से मुसाफिरों की मुसीबतें बढ़ीं

Tue, 31 Mar 2015 01:57 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
highway closed more 2k stuck in jammu

दो दिनों से खराब मौसम के कारण नेशनल हाईवे बंद है, जिसकी वजह से बस स्टैंड जम्मू में दो हजार से ज्यादा यात्री फंसे हैं। यात्रियों को बस स्टैंड में फंसे हुए सोमवार को तीसरा दिन हो गया, क्योंकि शनिवार को नेशनल हाईवे में कुछ जगह पर मरम्मत के कारण वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


फिर शनिवार से सोमवार तक मौसम खराब हो गया। इसकी वजह से मुसाफिरों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से बस स्टैंड स्थित होटल के डोरमेटरी हाल यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं। दिनभर बस स्टैंड में लंगर चलता रहा है।
विज्ञापन


हालांकि बारिश ने भी यात्रियों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है। लोग भारी-भरकम सामान के साथ बस स्टैंड में रुके हैं और हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड के प्लेटफार्म और शेड दोनों तरफ यात्रियों की भीड़ जमा है। बूढ़े, बच्चे, महिलाओं के साथ दो हजार से ज्यादा लोग बस स्टैंड में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मजदूर तबके के लोगों ने बस स्टैंड में चूल्हा जलाकर खाना पकाया, लेकिन सोमवार को लंगर की व्यवस्था कर दिए जाने के बाद मुसाफिर की खाने की समस्या भी दूर हो गई। बस स्टैंड पुलिस के मुताबिक यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। लगातार माइक पर घोषणा करके यात्रियों को मौसम के हाल और नेशनल हाईवे की स्थिति के बारे में बताया जा रहा है।

दूसरे दिन भी खूब बरसे बादल

highway closed more 2k stuck in jammu

रियासत में सोमवार को भी खूब बादल बरसे और घाटी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पीरपंचाल की पहाड़ियों और पहलगाम के ऊपरी इलाकों और जम्मू संभाग के नत्थाटाप, जुगधार, सियोजधार, शिवगढ़धार और किश्तवाड़ की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

राजोरी के मुगलरोड, थन्ना मंडी, बुद्धल दरहाल में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक रियासत का मौसम पहली अप्रैल से लेकर पांच अप्रैल तक फिर खराब रहेगा। अगले चौबीस घंटों के अंदर रियासत में बारिश के  आसार हैं। माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा में रियासत में सबसे अधिक 139.2 मिमी बारिश हुई।

जम्मू में 16.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.4 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम 12.1 व न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कारगिल का अधिकतम तापमान 3.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम 24.0 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सौ से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर जले

highway closed more 2k stuck in jammu

खराब मौसम से जम्मू जिले के अलावा संभाग के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्त-व्यस्त होकर रह गई है। संभाग में सौ से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटों में जल जाने के अलावा बिजली लाइनों और अन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अकेले जम्मू में ही चालीस ट्रांसफार्मर जल गए हैं।

इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, उधमपुर और कठुआ जिले में भी बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम खासतौर से तेज बारिश और बिजली कड़कने से ट्रांसफार्मरों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा पेड़ और टहनियों के बिजली लाइनों पर गिरने से नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर बिजली खंभे गिरने से भी बिजली आपूर्र्ति प्रभावित हुई है। कनाल ग्रिड स्टेशन से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने वाले अधिकांश इलाकों में रविवार रात को गुल र्हुई बिजली सोमवार दोपहर को ही बहाल हो पाई।

ऐसा ही कुछ हाल अन्य इलाकों का भी रहा। बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई। पीएचई का पेयजल आपूर्ति का पूरा सिस्टम ही बिजली सप्लाई पर निर्भर करता है। बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार के अनुसार जम्मू जिले में करीब चालीस बिजली ट्रांसफार्मर खराब मौसम के चलते जल गए हैं।

कई जगह बिजली लाइनों से लेकर अन्य ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। विभाग बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed