फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High Tension wire create big problem in jammu city

शहर में जानलेवा बने हाईटेंशन तार

Wed, 10 Dec 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Dec 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
High Tension wire create big problem in jammu city
विकास लाइन तालाब तिल्लो के मेन चौराहे पर हाईटेंशन तार मकानों और पेड़ों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। इससे हर वक्त हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मामले पर गंभीरता नहीं दिखा रहे।
विज्ञापन


जबकि तीन सप्ताह पहले भी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शहर में भी पोल पर काम करते वक्त या टाहली के बीच छुपी हाईटेंशन तार के चलते कई लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


विकास लाइन में आटो स्टैंड है। यहां पीपल के पेड़ों ऊपर से हाईटेंशन तार गुज रहा है। बारिश के  दिनों में कई परिंदे करंट लगने से मर जाते हैं। आंधी तूफान आने पर स्पार्किंग भीहोती रहती है। इस कारण आटो चालकों की जान पर भी हमेशा जोखिम बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटो चालक बलदेव सिंह, विजय सिंह, अजय कुमार, मास्टर राजिंद्र, मास्टर गोरख राम का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार टहनी काटने के लिए कहा गया, लेकिन उनकी तरफ से अनदेखी की जा रही है। एक दफा मुलाजिमों ने पावर बंद करवाने की बात कही थी, तब उक्त लोगों ने नहर वाले दफ्तर में भी इस बारे में बताया, लेकिन विभाग ने कोई समाधान नहीं किया।


उन्होंने बताया कि यह एरिया व्यस्त चौक पर है। यहां से रोजाना स्कूल, कालेज के बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही है। बारिश के दिनों में जब पेड़ों में करंट दौड़ने की स्थिति बनती है, तो सभी हादसों की आशंका से सहम जाते हैं। इसका समय से समाधान नहीं हुआ तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed