{"_id":"d7b318f6a3af7b8242baf46ad13cb945","slug":"high-temp-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के थपेड़ों से झुलसा शहर, बाजार पड़े सूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के थपेड़ों से झुलसा शहर, बाजार पड़े सूने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू में रविवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। लू के थपेड़ों से पूरा शहर झुलस रहा है। गर्म हवाओं से इंसानों के साथ जीव जंतु बेहाल हैं। बाजारों से रौनक गायब है। पारा सामान्य से चढ़कर चालीस डिग्री के पार चला गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी चढ़ते पारे ने यात्रियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
साफ मौसम होने के चलते रविवार सुबह से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने सभी उपाय किए। कनाल नहर पर गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान भी यह नहर यात्रियों को राहत देती है।
विज्ञापन
शहर की सड़कों का तारकोल भीषण गर्मी से पिघल रहा है। जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात के न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारे में उछाल आया है। यहां अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.3 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल पाएगी।