{"_id":"7bcd1fab8eac03c00bb554c7c04d3142","slug":"high-temp-at-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खबर से परेशान हो सकते हैं वैष्णों माता के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खबर से परेशान हो सकते हैं वैष्णों माता के भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बारिश के चलते हलकी ठंड के बाद शनिवार को गर्मी ने फिर अपना रंग दिया दिया। तेज धूप के चलते श्रद्धालुओं ने दिन के बजाय रात को ही यात्रा करना सहूलियत भरा समझा। भवन मार्ग पर इक्का दुक्का श्रद्धालु ही दिन में यात्रा करते नजर आए। रात को भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को 29 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर बाद तक सिर्फ 14 हजार के श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया था। शाम के बाद से काउंटर पर पर्ची लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। माता के दर्शन करने आए पंजाब के सुधीर, राकेश और महक का कहना था कि पहले उन्होंने दिन में यात्रा करने का प्लान बनाया था, लेकिन तेज धूप के चलते इसे बदल दिया। इसके बाद उन्होंने रात को चढ़ाई की।
विज्ञापन