{"_id":"60ea09b8ea3237ee1882e0f1b66f934d","slug":"high-tem-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में पारा फिर चालीस पार, घाटी में तपिश बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में पारा फिर चालीस पार, घाटी में तपिश बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन की राहत के बाद जम्मू में पारा फिर चालीस पर पहुंच गया है। संडे की छुट्टी पर लोगों को गर्मी के साथ जमकर तपिश झेलनी पड़ी। घाटी में भी तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आगामी दस जून से पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है, लेकिन जम्मू में गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन
मंदिरों के शहर जम्मू में रविवार सुबह से ही साफ मौसम के बीच गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों के गर्मी से राहत पाने के लिए कनाल नहर के ठंडे पानी का सहारा लेने के साथ अन्य उपायों को अपनाया। गर्मी के बीच अघोषित कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। कटौती के दौरान लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन के तापमान में उछाल के साथ 39.4 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी पारे में बढ़ोतरी के साथ दिन का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप में भी पारा सामान्य पर पहुंच गया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में अभी राहत है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में दिन का पारा 17.3 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी चढ़ते पारे ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। मां के दरबार के लिए अधिकांश यात्री रात को ही यात्रा करने को तवज्जो दे रहे हैं।
यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा 36.1 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ जम्मू और लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। जिससे पारे में बढ़ोतरी हो सकती है।