फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high security alert in jammu and srinagar

गणतंत्र दिवस: जम्मू-श्रीनगर शहर पर पैनी नजर

Mon, 19 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
high security alert in jammu and srinagar

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर जम्मू और श्रीनगर शहर में सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद इन दोनों शहरों पर सुरक्षा बलों को विशेष ध्यान देने को कहा है। डीजीपी के राजेंद्रा ने इस इस संबंध में दोनों शहरों के एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि राष्ट्र विरोधी ताकतों को किसी अप्रिय घटना से पहले ही काबू किया जा सके।

विज्ञापन


इन शहरों के तमाम प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। इसका मुख्य कारण सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ के किसी भी प्रयास को रोकना है। इसके अलावा सीमांत इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बेवजह हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। खासकर गणतंत्र दिवस से पहले ऐसा करने वालों पर किसी भी हाल में नहीं बख्शने के निर्देश तमाम थानों को दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर तवी किनारे वाले तमाम इलाकों पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। तवी किनारे इलाकों के थानों को रात के समय विशेष गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों को भी अपने आसपास किसी संदिग्ध को देखने पर तत्काल संबंधित थानों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed