{"_id":"6320759726ea313ec95865d7","slug":"high-court-seeks-report-on-seven-wetlands-of-jammu-kashmir-and-ladakh-declared-as-ramsar-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसर साइट: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सात वेटलैंड पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसर साइट: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सात वेटलैंड पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 13 Sep 2022 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:50 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुल सात वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व का मानते हुए रामसर साइट घोषित किया गया है। इनमें सुरुईंसर-मानसर, कश्मीर घाटी में होकरसर, वुलर झील, शालबुग और हैगाम व लद्दाख में सो मोरिरी और सो कार शामिल हैं।
विज्ञापन
Wetland Day (File)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को रामसर साइट घोषित सात वेटलैंड पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका में कोर्ट को बताया गया था कि जम्मू-कश्मीर में कुल सात वेटलैंड रामसर साइट घोषित की गई हैं। इनमें से तीन वेटलैंड हाल ही में रामसर साइट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की खंडपीठ ने पाया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुल सात वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व का मानते हुए रामसर साइट घोषित किया गया है। इनमें सुरुईंसर-मानसर, कश्मीर घाटी में होकरसर, वुलर झील, शालबुग और हैगाम व लद्दाख में सो मोरिरी और सो कार शामिल हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार इन सात वेटलैंड के दर्जे और मौजूदा स्थिति पर मुकम्मल रिपोर्ट छह सप्ताह में कोर्ट को सौंपे। सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया था, जिसे सर्वोच्च अदालत ने जनहित याचिका के रूप में लेते हुए सभी उच्च न्यायालयों को संबंधित रामसर साइट पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन