फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High court reprimanded the petitioner demanding formation of Gujjar regiment

Jammu News: गुज्जर रेजिमेंट बनाने की मांग कर रहे याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट की फटकार

विज्ञापन
High court reprimanded the petitioner demanding formation of Gujjar regiment
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को भारतीय सेना में गुज्जर रेजिमेंट के गठन के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ याचिका को पूरी तरह से विभाजनकारी करार दिया। याचिकाकर्ता के वकील को ऐसी याचिकाएं दायर करने से पहले गहन शोध करने की सलाह दी। कोर्ट के सख्त रुख और याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने की चेतावनी को देखते हुए, वकील ने याचिका वापस लेने का फैसला किया।
विज्ञापन

यह याचिका रोहन बसोया नामक व्यक्ति ने दायर की थी, जिसमें दावा किया गया कि गुज्जर समुदाय का एक समृद्ध युद्ध इतिहास रहा है। याचिका में कहा गया कि गुज्जर समुदाय ने 1857 के विद्रोह, 1947, 1965, 1971 के भारत-पाक युद्धों, 1999 के कारगिल युद्ध और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में तर्क दिया गया कि सिख, जाट, राजपूत, गोरखा और डोगरा जैसे अन्य युद्धप्रिय समुदायों की तरह गुज्जर समुदाय को एक समर्पित रेजिमेंट नहीं दी गई है।
याचिका में कहा गया कि भारतीय सेना ने ऐतिहासिक रूप से जातीय आधार पर रेजिमेंट बनाए हैं, जो विभिन्न समुदायों के राष्ट्रीय रक्षा में योगदान को मान्यता देते हैं। गुज्जर समुदाय को इस व्यवस्था से बाहर रखना संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 16 (सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर) का उल्लंघन करता है। सुनवाई के दौरान, खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से सवाल किया कि गुज्जर रेजिमेंट गठन का अधिकार किस कानून, संविधान या प्रथागत नियम से प्राप्त होता है।

कोर्ट ने यह भी पूछा कि संविधान का कौन सा प्रावधान या कोई अन्य कानून या प्रथागत नियम किसी विशेष समुदाय की रेजिमेंट बनाने का अधिकार देता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्कों को पर्याप्त नहीं माना और याचिका को विभाजनकारी मानते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी के साथ विचार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed