{"_id":"8d7fc29d38d4f36beeab8852f70c295f","slug":"high-court-bar-association-election-20-candidates-for-five-posts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HC बार एसोसिएशन से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HC बार एसोसिएशन से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात मार्च को होने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव का रंग अदालत में दिखने लगा है। पांच पदों के लिए मैदान में उतरे 20 उम्मीदवार इन दिनों चुनाव प्रचार करने में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाईकोर्ट परिसर में जगह-जगह उम्मीदवरों के प्रचार पोस्टरों ने भी गहमागहमी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उम्मीदवार बार सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर तरह से जोड़-तोड़ करते रहे। प्रेसीडेंट पद के लिए चतुष्टकोणीय मुकाबला होगा। हालांकि वर्तमान बार प्रेसीडेंट एमएम भारद्वाज मैदान में नहीं हैं, लेकिन उनकी देखरेख में हो रहे चुनाव में इस पद के लिए वरिष्ठ वकील बीएस मन्हास, अभिनव शर्मा, डीके खजूरिया और राम मोहम्मद अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए कड़ी टक्कर होगी। एडवोकेट पवन कुमार मनी, विशाल अबरोल, प्रणव कोहली और राधा शर्मा के बीच मुकाबला होगा। सेक्रेटरी के लिए भी चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें उमेश शर्मा, एपी सिंह, सचिन गुप्ता और मनोहर लाल अपनी-अपनी दावेदारी रख चुके हैं।
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए सबसे ज्यादा पांच उम्मीवार मैदान में उतरे हैं। इनमें दीपक सिंह पवार, अमित चड्ढा, नरेंद्र शर्र्मा, अतुल रैना और महिला एडवोकेट गुरजीत कौर शामिल हैं। इसके अलावा एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, राकेश भारत शर्मा और राहुल शर्मा मैदान में हैं।