फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert on jammu airport

स्वतंत्रता दिवसः सख्त सुरक्षा के घेरे में जम्मू एयरपोर्ट

Tue, 12 Aug 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
high alert on jammu airport

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत दौरे पर भी आतंकियों की नजर है।

विज्ञापन


ऐसे में दो खास आयोजनों को लेकर रियासत में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और इंटेलीजेंस जम्मू एयरपोर्ट समेत सभी संवेदनशील जगहों पर नजर रखे हुए है।

रियासत के अतिसंवेदनशील दो एयरपोर्ट में से एक जम्मू एयरपोर्ट पर स्वतंत्रता दिवस के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले यात्रियों व अन्य लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क

high alert on jammu airport

साथ ही यात्रियों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिए पुलिस के अलावा सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। एयरपोर्ट के हर क्षेत्र में कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।
 
एसएसपी एयरपोर्ट अशोक शर्मा ने सोमवार को एयरपोर्ट में तैनात पुलिस अफसरों, सीआरपीएफ, सीआईडी, सुरक्षा एजेंसियों, एयरपोर्ट अथारिटी, विमान एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की।

इस दौरान एयरपोर्ट में पहुंचने वाले लोगों को बोर्डिगिं पास और अन्य कागजी कार्यवाही में खास सतर्कता बरतने को कहा गया।

एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगा अतर‌िक्त पुल‌िसबल

high alert on jammu airport

इसके अलावा सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों को स्पष्ट कहा गया कि किसी भी व्यक्ति को बिना गहन जांच के अंदर प्रवेश न दिया जाए।
 
एयरपोर्ट पर सुरक्षा बल बढ़ाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी ने बताया कि जम्मू एयरपोर्ट अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उनके पास पहले ही पर्याप्त पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक के जवान उपलब्ध हैं।

इसके अलावा तमाम एजेंसियों और पुलिस व सीआरपीएफ के अफसरों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय से पहले टाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed