फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert on border

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सीमा पर हाई अलर्ट

Sat, 16 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 16 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
high alert on border
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 अप्रैल को जम्मू दौरे को ध्यान में रखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ कर्मियों को सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी डीके उपाध्याय ने शनिवार को फ्रंटियर हेडक्वार्टर में उच्च अफसरों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा की समीक्षा की। आईजी ने तमाम कमांडरों को कहा कि सीमा पर स्वयं मौजूद रहें और बार्डर की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन


सभी जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के अलावा उन्हें सीमा पर खास ध्यान रखने को कहा गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को कटड़ा के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बैठक में निर्देश जारी करते हुए बीएसएफ के अफसरों को अन्य सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल रखने को कहा, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थितियों में मिलकर मुकाबला किया जा सके। 

कटड़ा पहुंची एसपीजी की टीम

high alert on border
सुरक्षा दस्ता - फोटो : FILE PHOTO
साथ ही सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी रियासत के दौरे पर आए हैं, सीमा पार से आतंकी संगठन सक्रिय हो जाते हैं। इससे पहले भी जब पीएम दौरे पर आए तो एलओसी और आईबी पर गोलाबारी की घटनाएं हुईं और पाकिस्तान ने सीजफायर का लगातार उल्लंघन किया। जानकारों की माने तो पीएम दौरे के समय पाकिस्तान जान बुझकर इस तरह की हरकतें करता है, ताकि विश्व समुदाय के सामने चर्चा में रहे। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा समीक्षा के लिए एसपीजी की पांच सदस्यीय टीम श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय पहुंच गई है। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जिस जगह से आएंगे, उसकी जानकारी हासिल की। सुरक्षा तैयारियों को लेकर सोमवार को मॉक ड्रिल की जाएगी। उधमपुर से प्रधानमंत्री के लिए विशेष गाडि़यों का काफिला निकलेगा। 

एसपीजी के आईजी, डीआईजी समेत पांच सदस्यों की टीम शनिवार दोपहर श्री माता वैष्णो देेवी कटड़ा पहुंची। डीआईजी उधमपुर सुरेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था के प्लान को एसपीजी के समक्ष रखा। प्लान में हल्का फेरबदल किया गया। विश्वविद्यालय के बाद खेल ग्राउंड को भी देखा गया। प्रधानमंत्री एक फुटबाल मैच का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के पहुंचने से लौैटने तक के सभी रास्तों का दौरा किया गया।

वीवीआईपी के आगमन, पार्किगिं व्यवस्था, आसपास नजदीकी क्षेत्रों में तैनाती पर जानकारी हासिल की गई। जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में बनी नई सरकार के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है।

इस दौरे से पहले महबूबा मुफ्ती नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भी मिल चुकी हैं। राज्य के किसी कोने से भी कोई वारदात नहीं हो, इसके लिए भी खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। जम्मू में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed