{"_id":"5907576b4f1c1b693c441777","slug":"high-alert-in-south-kashmir-after-kulgam-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में आतंक की वारदात के बाद दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में आतंक की वारदात के बाद दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 01 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में सोमवार को आतंक की बड़ी घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। इस क्रम में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही नाकों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों को चेक कर ही छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर में इस साल की सबसे बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए आतंकियों ने कुलगाम जिले में जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिस कर्मियों और बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि हमलावर आतंकी पुलिस वालों के हथियार भी लूट ले गए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चार राइफलें लूटने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकियों के इस दुस्साहस के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों और एलओसी से सटे इलाकों में भी खास चौकसी रखी जा रही है। वहीं पुलिस के अधिकारी कुलगाम में हुई आतंकी हमले की गहन जांच मेें जुटे हुए हैं।
विज्ञापन