{"_id":"5970cb5b4f1c1b60018b47fc","slug":"high-alert-in-kashmir-after-watching-terrorist-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में किसी बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में आतंकी, मूवमेंट देखे जाने के बाद हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में किसी बड़ी आतंकी वारदात की फिराक में आतंकी, मूवमेंट देखे जाने के बाद हाई अलर्ट
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी साजिश की आशंका
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आतंकियों के देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आतंकी शहर में किसी बड़े वारदात को अंजाम देेने की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली है।
विज्ञापन
लाल चौक से केवल 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमरवारी इलाके में बुधवार देर रात को छह हथियारबंद आतंकी देखे गए। यह मूवमेंट कमरवारी और सीमेंट ब्रिज के इलाके में देखने को मिली। खुफिया एजेंसियों से आतंकियों की मूवमेंट के मिले इनपुट के आधार पर शहर में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
आतंकियों की मूवमेंट श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रही है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आतंकी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इससे पूर्व आतंकियों का एक दल श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में भी देखा गया था।
विज्ञापन