फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High alert from Jammu to Lakhanpur after Four to five terrorists infiltration

J&K: चार से पांच आतंकियों की घुसपैठ की है आशंका, जम्मू से लखनपुर तक हाई अलर्ट

Mon, 14 May 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 14 May 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
High alert from Jammu to Lakhanpur after Four to five terrorists infiltration
indian army - फोटो : Amar ujala

भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर लौंडी और बोबिया बार्डर आउट पोस्ट के बीच पाटी मेहरू गांव में लगे बीएसएफ एसएसआइटी नाइट वीजन कैमरों में संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद सोमवार को दिन भर सीमा से लेकर हाईवे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


बोबिया और लौंडी के बीच पड़ते तरनाह नाले से घुसपैठ की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। रविवार रात दस बजे से ग्यारह बजकर चालीस मिनट के बीच बीएसएफ के नाइट वीजन कैमरा में चार से पांच लोगों की संदिग्ध हलचल को भांपकर बीएसएफ के जवान ने अन्य जवानों और आसपास की बीओपी को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घुसपैठ करने वाले कामबैट युनिफार्म में और पिट्ठु बैग से लैस थे। रात के समय ही पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई जिसके बाद तड़के बीएसएफ, सेना, सीआरपीएफ, एसओजी और जिला पुलिस ने चकड़ा, बोबिया, सन्याल, हीरानगर, लौंडी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नेश्नल हाईवे को सीमावर्ती इलाकों से जोड़ने वाले सभी लिंक मार्गों पर सेना की जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई है। शाम पांच बजे के लगभग सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च आप्रेशन में कटुछ भी न मिलने पर बंद कर दिया है लेकिन सभी नाके अलर्ट कर दिए गए हैं। 

चॉपर की मदद से दो बार चलाया गया अभियान 

High alert from Jammu to Lakhanpur after Four to five terrorists infiltration
Indian Army

एक ओर जहां जमीन पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां तालमेल कर हर संदिग्ध जगह की तलाशी में जुटी थीं वहीं चॉपर की भी मदद ली गई। सुबह सात बजकर पैंतालिस मिनट पर चॉपर से सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखी गई। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा के इलाके से नेश्नल हाईवे तक चॉपर ने कई चक्कर लगाकर नजर रखी। वहीं दोपहर डेढ़ बजे के लगभग एक बार फिर चापर की मदद ली गई।  

अगले दो दिन भी हाई अलर्ट  
लखनपुर से लेकर जम्मू तक सभी संस्थानों विशेषकर सैन्य और पुलिस संस्थानों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। जिसके बाद अगले दो दिन तक कठुआ और सांबा के सभी महत्वपूर्ण इमारतों और संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकस रहने को कहा गया है।

इससे पहले भी सांबा, हीरानगर और राजबाग सहित कालीबड़ी में घुसपैठ कर आए आतंकी बीते सालों मों बड़े हमलों को अंजाम देने मे्ं कामयाब रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां कोई कोताही नहीं बरतना चाहती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed