फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hibul recruitment module busted in baramulla of north kashmir

कश्मीर: बारामुला में आतंकी ठिकाना तबाह, हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 01:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 16 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
hibul recruitment module busted in baramulla of north kashmir
हिजबुल के आतंकी गिरफ्तार - फोटो : File Photo

कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बारामुला जिले के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी ठिकाने के तबाह किया है। आतंकियों के इस माड्यूल से भारी मात्रा में हथियार और भारतीय करेंसी बरामद की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के जिले बारामुला के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों को एक हिजबुल माड्यूल की सक्रिय होने के इनपुट मिले थे। इस सूचना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, पट्टन की स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों की ओर से इस ठिकाने पर छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन से सम्बद्ध तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये लोग बारामुला के स्थानीय युवाओं को पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे टेरर ट्रेनिंग कैंप में भेजने के लिए काम कर रहे थे और आने वाले दिनों में कई युवाओं को आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग के लिए भेजने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पट्टन पुलिस थाने में एफआईआर संख्या 112/2017 के तहत मामला दर्ज करते हुए पकड़े गए लोगों से जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि पकड़े गए लोग किन तरीकों से युवाओं को ट्रेनिंग कैंपों में भेजने और आतंकी साजिशों में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed