फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heroin tops the list of drugs smuggled in Jammu

Jammu News: जम्मू में तस्करी होने वाले नशीले पदार्थों में हेरोइन सबसे ऊपर

विज्ञापन
Heroin tops the list of drugs smuggled in Jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला पुलिस ने बीते छह महीनों में नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई का रिकार्ड जारी किया है। इन आंकड़े बताते हैं कि जम्मू में सबसे अधिक बिकने वाला नशीला पदार्थ हेरोइन है। दर्ज किए गए कुल 107 मामलों में 83 (80 फीसदी) अकेले इसी के हैं। इस दौरान पुलिस ने 25 करोड़ रुपये की हेरोइन भी बरामद की है।
नशा तस्करों पर नए नियमों के तहत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करने का दावा किया है। वीरवार पुलिस ने अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन नशा तस्करों की 85 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह का कहना है कि जम्मू पुलिस क्षेत्र में सभी ड्रग तस्करों की पहचान करने और हार्डकोर ड्रग तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करने तथा उनकी मादक पदार्थों से अर्जित आय और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि बीते छह महीनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सात नशा तस्करों पर पीएसए भी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल जून तक 105 आरोपी गिरफ्तार
जनवरी से जून तक पुलिस ने नशा तस्करी के 107 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 150 आरोपी गिरफ्तार किए गए। सबसे अहम बात ये इनमें से 83 मामले सिर्फ हेरोइन के ही हैं। यही नहीं, नशा तस्करी में गिरफ्तार कुल लोगों में 122 आरोपी सिर्फ हेरोइन की हैं। नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले 37 वाहन भी जब्त किए गए।

नशे के प्रति जागरूकता और उपचार भी पुलिस ने ध्यान देने का प्रयास किया है। इस क्रम में 400 नशा विरोधी जागरूक कार्यक्रम चलाए गए। 59 बैठकें की और 60 थाना दिवस मनाए। पुलिस अस्पताल में 725 मरीज ओपीडी में आए। जिनमें से 156 मरीजों को पुलिस के छन्नी स्थित नशामुक्ति केंद्र में उपचार की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed