{"_id":"6903d69adf3ffc562e01806e","slug":"hero-in-pehalgam-srinagar-news-c-10-lko1027-750484-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अभिनेता मुकेश ऋषि ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अभिनेता मुकेश ऋषि ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कहा-आतंकवाद किसी धर्म या इंसानियत का हिस्सा नहीं हो सकता
अनंतनाग। बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम का दौरा किया। उन्होंने अप्रैल में हुए बायसरन आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुकेश ऋषि ने शहीदों की याद में मौन रखा और कहा कि आतंकवाद किसी धर्म या इंसानियत का हिस्सा नहीं हो सकता। हमें मिलकर इस खूबसूरत धरती पर अमन और भाईचारा बनाए रखना होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और हमले में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मुकेश ऋषि के इस दौरे को स्थानीय लोगों ने एकता और हमदर्दी का संदेश बताया और कहा कि जब देश के कलाकार ऐसे मुश्किल समय में कश्मीर आते हैं तो इससे लोगों का हौसला बढ़ता है। संवाद